फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collision between a private bus and a tractor trolley loaded with bricks

Aligarh Road Accident: प्राइवेट बस और ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत, चालक की मौत, 15 घायल

Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
सार

कासगंज के लिए 25-30 सवारियों को लेकर चली प्राइवेट बस हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औसाफअली से निकालकर आम के बाग के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला से बस के ड्राइविंग साइड का हिस्सा टकरा गया, जिससे बस बेकाबू होकर दूसरी साइड में सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा घुसी।

विज्ञापन
Collision between a private bus and a tractor trolley loaded with bricks
डीएम एसएसपी अधीनस्थों से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर 21 जुलाई की रात प्राइवेट बस और ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत हो गई, जिससे बस बेकाबू होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गईं, 15 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के नवीन छर्रा अड्डा से 21 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे कासगंज के लिए 25-30 सवारियों को लेकर चली प्राइवेट बस हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औसाफअली से निकालकर रात करीब 9:30 बजे आम के बाग के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला से बस के ड्राइविंग साइड का हिस्सा टकरा गया, जिससे बस बेकाबू होकर दूसरी साइड में सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में बस चालक प्रेम सिंह (40) निवासी कौड़ियागंज की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा है।

विज्ञापन

कासगंज जा रही बस ट्रैक्टर ट्रॉला से टकराकर गड्ढे में चली गई थी। हादसे में बस चालक की मौत हुई है और 15 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भेजा गया है। सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया है।-अमृत जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने घटना स्थल का जायजा

हादसे के करीब एक घंटे बाद डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों और मृतक के बारे में जानकारी की। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉला को मौके से हटवाकर जेसीबी से सड़क पर बिखरे पड़े बस के मलबे को हटवा दिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।


यह हुए घायल
हादसे में घायल हुए प्रशांत वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय कौड़ियागंज, गौरव, मिथलेश शर्मा क्वार्सी, प्रवेश हाकिम सिंह सिकंदराराऊ, पूजा कासगंज और ओमवती गंगीरी को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है, जबकि इमाम अली गंगीरी, तेजवीर रामनगर डिबाई बुलंदशहर, पूनम कासगंज, पूजा पत्नी योगेश जिरौली और वैष्णवी पुत्री मानपाल जिरौली अकराबाद को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पेड़ से रुकी बस, हाईटेंशन लाइन के खंभे से भी बची

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉला से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर दूसरी साइड के गड्ढे में घुस गई लेकिन गनीमत रही की बस के सामने सफेदा का पेड़ आ गया, जिससे पलटने से बच गई। साथ ही हाईटेंशन लाइन के खंभे से भी बाल-बाल बच गई।

बस में सवार यात्रियों और मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जैसे ही ड्राइवर साइड का पहिया गड्ढे में घुसा तो वह सफेदा के पेड़ से टकरा गया और बस पलटने से बच गई, यदि पेड़ न होता तो बस गढ्ढे में पलट जाती, जहां पानी भरा हुआ है। साथ ही पेड़ से कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन लाइन का खंभा भी लगा हुआ है, जिससे बस पलटती तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed