फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Colleges did not upload midterm marks

RMPSSU: कुलपति ने जताई नाराजगी, ज्यादातर महाविद्यालयों ने नहीं अपलोड किए मिड टर्म के अंक

Tue, 19 Dec 2023 10:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 10:15 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय कुलपति ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मिड टर्म परीक्षा के अंक अपलोड करने के बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड हो सकेंगे।

विज्ञापन
Colleges did not upload midterm marks
विवि कुलपति प्रो चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) अलीगढ़ से संबद्ध ज्यादातर महाविद्यालयों ने मिड टर्म परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताई है। मिड टर्म परीक्षा के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


मिड सेमेस्टर की परीक्षा प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले जरूर करा ली जाए। मिड टर्म परीक्षा के अंक अपलोड करने के बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड हो सकेंगे। ये आदेश कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के प्राचार्यों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेश पर प्राचार्यों को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम की मिड टर्म परीक्षा 22 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराकर उसके अंक महाविद्यालय लॉगिन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 24 दिसंबर को
सत्र-2023-24 के विषम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से होगी। पहले यह परीक्षा 5 दिसंबर को थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed