{"_id":"652d42d8bf2472ba910d60d6","slug":"cold-increased-due-to-rain-in-aligarh-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी आली रे: दोपहर में चली ठंडी हवा, देर शाम शुरु हुई बारिश, गर्मी से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी आली रे: दोपहर में चली ठंडी हवा, देर शाम शुरु हुई बारिश, गर्मी से मिला छुटकारा
Mon, 16 Oct 2023 07:34 PM IST
चमन शर्मा
अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 07:34 PM IST
सार
अलीगढ़ में सुबह तेज धूप निकली। दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। धूप की तपिश हल्की हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं। पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं। शाम के समय हवाएं और सर्द हो गईं। जिससे लोगों को ठंड की आमद का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अलीगढ़ में भी देखने को मिला। अचानक मौसम बदल गया और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। शाम को आसमान में बिजली चमकने लगी। देर शाम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। सुबह करीब 10 बजे तेज धूप निकली। दोपहर 1 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। धूप की तपिश हल्की हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन
पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं। शाम के समय हवाएं और सर्द हो गईं। जिससे लोगों को ठंड की आमद का एहसास होने लगा। शाम को कई बार बिजली चमकी। देर शाम बेगम बाग, सुरेंद्र नगर, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास सहित अन्य इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक दिन और बारिश होगी।
विज्ञापन