फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Code of conduct is not being followed, administration will take action by giving notice

अलीगढ़ः आदर्श आचार संहिता का नहीं हो रहा पालन, प्रशासन नोटिस देकर करेगा कार्रवाई

Sat, 15 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct is not being followed, administration will take action by giving notice
आदर्श आचार संहिता आठ जनवरी को लागू हो चुकी है, लेकिन अभी जिलेभर में कई स्थानों पर चुनाव सामग्री लगी हुई दिखाई पड़ रही है। इससे साफ है कि इसमें शिथिलता बरती जा रही है। हालांकि प्रशासनिक अफसरों का दावा है कि आचार संहिता के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

जहां भी अभी तक प्रचार सामग्रियों को हटाया नहीं गया है उनके खिलाफ नोटिस और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शहर के आगरा रोड, मथुरा रोड व एटा रोड पर कई स्थानों पर बिजली पोलों पर होर्डिंग्स बोर्ड के अलावा दीवारों पर लेखन देखा जा सकता है। गांधी पार्क बस स्टैंड पर सरकारी योजनाओं के प्रचार करते हुए पोस्टर, बैनर लगे हुए हैं। आगे चलने पर नुमाइश मैदान के पास, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, तालानगरी, नगला पटवारी, एटा चुंगी बाईपास रोड प्रचार सामग्री से अटी पड़ी है। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी अधिकांश स्थानों पर दीवार लेखन को मिटाया या छुपाया नहीं गया है।
विज्ञापन

कई स्वागत द्वार भी अभी तक प्रचार से ढके नहीं जा सके हैं। इससे प्रशासन की आचार संहिता के पालन की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहा है। उपनिर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील व ब्लाक स्तर पर इसके लिए टीमें गठित की गई हैं जो लगातार आचार संहिता के पालन में जुटी हुई हैं। फिर भी जहां भी प्रचार सामग्री लगी हुई है उसे सख्ती से हटवाया जाएगा। जिले में आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई हैं। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed