{"_id":"67e2934f689ac5b94804510e","slug":"cockroach-found-in-sugarcane-juice-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गन्ने के रस में निकला कॉकरोच, वीडियो बनाने पर हुई हाथापाई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गन्ने के रस में निकला कॉकरोच, वीडियो बनाने पर हुई हाथापाई, जांच शुरू
Tue, 25 Mar 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:58 PM IST
सार
गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर अलीगढ़ के विष्णुपुरी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। थाना प्रभारी शिशुपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर हंगामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में 24 मार्च को गन्ने के रस में कॉकरोच निकलने पर हंगामा हो गया। युवक ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो विक्रेता ने उसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन
बेगमबाग निवासी अजय शर्मा 24 मार्च को विष्णुपुरी में गन्ना का रस खरीदने पहुंचे। यहां मग में कॉकरोच दिखा। इस पर अजय ने मग दिखाने को कहा तो दुकानदार से विवाद हो गया। अजय के साथ आए व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ा तो मौके पर स्थानीय पार्षद हरीश सैनी भी पहुंच गए। अजय शर्मा ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिशुपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन