{"_id":"67405e6852dd2aab9f0c3f83","slug":"cng-price-in-aligarh-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG: अलीगढ़ में भी सीएनजी हो सकती है मंहगी, लखनऊ-आगरा में बढ़ चुके हैं दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG: अलीगढ़ में भी सीएनजी हो सकती है मंहगी, लखनऊ-आगरा में बढ़ चुके हैं दाम
Fri, 22 Nov 2024 04:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:05 PM IST
सार
21 नवंबर को लखनऊ व आगरा में सीएनजी के दामों में करीब 2.75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मूल्य वृद्धि हुई है। जिसके बाद दोनों स्थानों पर अब सीएनजी 96.75 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसको लेकर अलीगढ़ में भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
आगरा रोड पर सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी डलवाते ग्राहक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दाम बढ़ने के साथ ही अलीगढ़ में भी इसके दाम बढ़ने को लेकर संशय बना हुआ है। पंप संचालकों की मानें तो अगले दो-तीन दिन में अलीगढ़ में भी सीएनजी के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
21 नवंबर को लखनऊ व आगरा में सीएनजी के दामों में करीब 2.75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मूल्य वृद्धि हुई है। जिसके बाद दोनों स्थानों पर अब सीएनजी 96.75 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसको लेकर अलीगढ़ में भी संशय बना हुआ है। अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल ने बताया कि अलीगढ़ जिले में करीब 15 सीएनजी पंप हैं। यहां बुलंदशहर के अदानी गैस प्लांट से सप्लाई आती है।
विज्ञापन
लखनऊ और आगरा में दूसरी कंपनियां सेवा प्रदान करती हैं। आसपास के इलाके होने के कारण अलीगढ़ में भी अगले दो-तीन दिन में सीएनजी पर मूल्य वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल अलीगढ़ में दूसरे जिलों की तुलना में सीएनजी 3 से 5 रुपये किलो तक सस्ती है।
विज्ञापन