{"_id":"6057a5738ebc3e58fe369005","slug":"cmo-will-take-20-thousand-and-ten-thousand-rupess-distributed-city-office-news-ali2592242171","type":"story","status":"publish","title_hn":"... 20 हजार रुपये सीएमओ लेंगे और दस हजार यहां बंटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... 20 हजार रुपये सीएमओ लेंगे और दस हजार यहां बंटेंगे
विज्ञापन
पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के एक्स-रे टेक्नीशियन का रविवार को रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में टेक्नीशियन कहता है कि यह तो बहुत कम हैं, 20 हजार रुपये तो सीएमओ साहब लेंगे और दस हजार यहां बंटेंगे। इस मामले में सपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ट्वीट किया है। सीएमओ ने कहा कि सोमवार को कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
वायरल वीडियो में आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन जगमोहन एक ग्रामीण के साथ कमरे के अंदर आता है। यहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद हैं। साथ आने वाला व्यक्ति हाथ जोड़े खड़ा है। पहले से मौजूद व्यक्ति आरोपी को नोटों की गड्डी देता है और कहता है साहब गिन लो, पूरे दस हजार रुपये हैं। इस पर टेक्नीशियन कहता है कि यह तो बहुत कम हैं।
20 हजार तो सीएमओ साहब लेंगे और दस हजार यहां बंटेंगे। इस पर रुपये देने वाला व्यक्ति कहता है कि साहब देख लो, गरीब आदमी हूं। काफी ना नुकुर के बाद और पैसा देने के आश्वासन पर टेक्नीशियन चला जाता है। दीनदयाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मामले का रफा दफा करने की भी चर्चा
इस प्रकरण को रफा दफा करने की भी जबर्दस्त चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्रकरण सामने आने के बाद पीड़ित को बुलाकर टेक्नीशियन से उसे दस हजार रुपये वापस कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है।
एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला गंभीर है। सोमवार को डाक्टरों का पैनल बनाकर जांच कराई जाएगी। रविवार का अवकाश नहीं होता तो आज ही कमेटी का गठन कर जांच शुरू करा दी जाती। दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बीपी कल्याणी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी