फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi on 7 May and Deputy CM meeting in Aligarh on May 5

UP Nagar Nikay: आने लगे स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, अलीगढ़ में सीएम योगी 7 और डिप्टी सीएम की सभा 5 मई को

Thu, 04 May 2023 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 10:03 PM IST
सार

5 मई को अतरौली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आ गया है। 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी जारी हुआ है। जसवंत सैनी व असीम अरुण के कार्यक्रम मिल गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का 8 मई को व केंद्र के मंत्री एसपी सिंह बघेल का कार्यक्रम 9 मई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
CM Yogi on 7 May and Deputy CM meeting in Aligarh on May 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ जिले में दूसरे चरण में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर प्रचार दिन रोज गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में अब स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी जिले को मिलने लगे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को अतरौली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आ गया है। वे दोपहर में करीब एक घंटा दस मिनट तक अतरौली में रहेंगे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के निकाय चुनाव कार्यक्रम प्रभारी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर में अतरौली में बने हेलीपेड पर 3:10 बजे उतरेंगे। वहां से सभास्थल पर पहुंच 4:10 बजे तक रुकेंगे। इसके बाद वापस हेलीपेड से 4:20 बजे लखनऊ रवाना होंगे। इसी तरह 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी जारी हुआ है। वे उस दिन अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली में सभाएं करेंगे। इसमें पहली सभा के लिए वे लखनऊ से 11:05 बजे धनीपुर हवाईपट्टी पर उतरेंगे और वहां से 11:20 बजे नुमाइश मैदान के हलीपेड पर आएंगे। 11:25 से 12:10 बजे तक मंच पर रहेंगे। इसके बाद 12:15 पर बदायूं के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के अनुसार इसके अलावा उन्हें जसवंत सैनी व असीम अरुण के कार्यक्रम मिल गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का 8 मई को व केंद्र के मंत्री एसपी सिंह बघेल का कार्यक्रम 9 मई को प्रस्तावित है। इधर, सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद का कार्यक्रम लगभग तय है। संकेत हैं कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आगमन के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अज्जू इशहाक बताते हैं कि अभी अधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के अनुसार अभी अन्य कोई कार्रवाई नहीं मिला है। जिले में रहने वाले सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं। इधर, कांग्रेस में अभी तक पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। अन्य किसी नेता के यहां मुख्यमंत्री के दौरे के बाद आने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed