फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath visit in Aligarh

Yogi Adityanath: सीएम आज अलीगढ़ में, 188 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित

Tue, 05 Aug 2025 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 02:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक एक साल बाद अलीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वे अगस्त 2024 में खैर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए नुमाइश मैदान में एक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit in Aligarh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे 1194 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 188 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनका यह दौरा 2 घंटे 25 मिनट का होगा, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 9:50 बजे मेरठ से अलीगढ़ के आईटीआई परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। सुबह 10 बजे सीएम योगी अलीगढ़ मंडल के मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11:10 बजे वे नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री इसी स्थान पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 12:15 बजे वे आईटीआई परिसर स्थित हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इनमें सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चेक, पीएम और सीएम आवास योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा, वे विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक एक साल बाद अलीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वे अगस्त 2024 में खैर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए नुमाइश मैदान में एक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। 4 अगस्त को मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन ने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

चार साल इंतजार के बाद आज सीएम करेंगे रामघाट-कल्याण मार्ग का शिलान्यास

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में की गई घोषणा के करीब चार साल बाद बाद रामघाट-कल्याण मार्ग का शिलान्यास मंगलवार को सीएम योगी द्वारा किया जाएगा। उनका त्रयोदशी संस्कार 1 सितंबर 2021 को हुआ था। उस समय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामघाट मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा देते हुए रामघाट-कल्याण मार्ग काे फोरलेन करने की घोषणा की थी।

शिलान्यास के बाद अब अगले महीने सितंबर में रामघाट-कल्याण मार्ग पर फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। मंगलवार को रामघाट-कल्याण मार्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। लोक निर्माण विभाग 400 करोड़ रुपये से फोरलेन मार्ग का निर्माण कराएगा। अलीगढ़ से बुलंदशहर तक 45 किलोमीटर रामघाट-कल्याण मार्ग फोरलेन होना है, जो 20 मीटर चौड़ा होगा। रामघाट-कल्याण मार्ग पर 1.6 मीटर का डिवाइडर भी बनेगा। 

पहले चरण में क्वार्सी चौराहे से अतरौली के अवंतीबाई चौराहे तक लगभग 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से होगा, जबकि दूसरे चरण में अवंतीबाई चौराहे से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 13 किमी फोरलेन का निर्माण 109 करोड़ रुपये से होगा। 11 किमी बुलंदशहर जिले में है, जिसमें करीब 105 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। क्वार्सी से अतरौली तक लगभग 24 किमी में आने वाले 2996 और अतरौली से अलीगढ़ की सीमा तक आने वाले 12 हेक्टेयर में 1600 से ज्यादा पेड़ कटेंगे। इसके साथ बिजली के खंभे भी सड़क से शिफ्ट किए जाएंगे। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।

रामघाट-कल्याण मार्ग पर फोरलेन का काम सितंबर में शुरू हो जाएगा। इस मार्ग का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।-इंजी. योगेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सीएम को ज्ञापन देंगे सपा पार्षद

अलीगढ़ महानगर की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को सपा पार्षद दल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। पार्षद दल के नेता मो. हफीज अब्बासी ने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी है और कूड़े के ढेर लगे हैं। कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम के द्वारा किए गए कार्यों में अधिकतर स्थानों पर लीकेज की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी बाग से पद यात्रा करते हुए नुमाइश मैदान पहुंच कर सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सीएम के सामने उठ सकता है साथा चीनी मिल का मुद्दा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मंगलवार को जिले की एकमात्र चीनी मिल साथा चीनी मिल का मुद्दा उठ सकता है। यह मिल, जो कभी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा थी, पिछले तीन साल से बंद पड़ी है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथा चीनी मिल 2021-22 से बंद है। मिल के बंद होने से गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में कठिनाई होती है, जिससे उन्हें लगातार प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ता है। किसान लंबे समय से मिल के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं।

एक ऑडिट के दौरान, यह भी सामने आया था कि बंदरों ने 35 लाख रुपये की चीनी खा ली, जिससे मिल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मिल के बंद होने का असर जिले में गन्ने के उत्पादन पर भी पड़ा है। गन्ने का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है। 2005-06 में जहां 22 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती थी, वहीं अब यह घटकर मात्र 4500 हेक्टेयर रह गई है। 55 साल पुरानी यह सहकारी चीनी मिल अपनी जर्जर मशीनों के कारण बंद है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

नुमाइश मैदान और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाई और नो ड्रोन जोन घोषित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर नुमाइश मैदान और उसके आसपास के इलाके को नो फ्लाई और नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। जनसभा में आने वाले लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही पंडाल में प्रवेश मिलेगा।

सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने नुमाइश मैदान में एक बैठक की। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए। एसएसपी संजीव सुमन ने हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल फोन पर ध्यान न दें। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लटकाकर रखें। ताकि वे स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने का लक्ष्य
अलीगढ़ नगर निगम ने कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल-यूज प्लास्टिक) जैसे कैरी बैग, बोतलें और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा स्वयं तैयारियों में जुटे रहे। पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मच्छरों और अन्य कीटों से बचाव के लिए फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव गया है। 

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस के जवान

मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सादा कपड़ों में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मी सीएम की निगहबानी रखेंगे। कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर आना प्रतिबंधित होगा। मंच से लेकर वीवीआईपी गैलरी में बैठने वालों तक की सूची को चेक किया गया है।

सुरक्षा में 7 एसपी, 15 सीओ, 80 निरीक्षक, 20 थाना प्रभारी, 200 उपनिरीक्षक, 1000 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने को रूट डायवर्जन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार यादव आदि थे।

शहर में आज प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, ई बसें भी दोपहर तक नहीं चलेंगी
मुख्यमंत्री योगी की सभा को देखते हुए सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।  दोपहर तक रोडवेज बसों व ई- बसों का संचालन बंद रहेगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए शहर के मसूदाबाद बस स्टैंड पर बसें नहीं जाएंगी। एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि नुमाइश मैदान के पास जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन व रोडवेज बसें बाईपास होकर गुजरेंगी। जनसभा में लाभार्थियों को लेकर आने वाली बसों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। बैरियर्स के साथ ही नो ट्रैफिक जोन भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed