फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath public meeting in Gabhana, Aligarh

Aligarh: सीएम योगी गभाना पहुंचे, उनके आने से पहले आई तेज आंधी, टेंट टूटा, दो भाजपा समर्थक घायल, मचा हड़कंप

Fri, 05 Apr 2024 02:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

अलीगढ़ में कस्बा गभाना की तहसील के सामने जनासभा में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले तेज आंधी से पंडाल गिर गया था। बताया जा रहा है कि दो भाजपा समर्थक घायल हुए थे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath public meeting in Gabhana, Aligarh
गभाना की जनसभा में मंचासीन सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में कस्बा गभाना की तहसील के सामने जनासभा स्थल प यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ में मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम, हाथरस सांसद प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि मंच पर नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले तेज आंधी से पंडाल गिर गया था। बताया जा रहा है कि दो भाजपा समर्थक घायल हुए थे। पंडाल गिरने से भाजपा के जन सभा आयोजक और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट टूटागभाना तहसील के सामने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जन सभा के लिए मंच तैयार किया गया था। मंच के सामने टेंट लगाकर जनता को बैठने की व्यवस्था की गई थी। सभी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक मौसम खराब होने पर आंधी आ गई और तेज हवा चलने लगी। मीडिया गैलरी के ठीक सामने ऊपर अचानक टेंट टूट कर गिर गया। 
घायल भाजपा समर्थक
टेंट गिरते ही नीचे बैठे भाजपा समर्थकों में हड़कंप मच गया। लोहे के टेंट की सरिया आदि से बताया  जा रहा है कि दो भाजपा समर्थक घायल हो गए। टेंट गिरते ही जनसभा आयोजक और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। टूटे हुए टेंट को सही कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed