फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM start women help desk in 20 police stations

अलीगढ़ सहित प्रदेश के 20 थानों में सीएम आज शुरू करेंगे महिला हेल्प डेस्क

Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
CM start women help desk in 20 police stations
सीएम योगी आदित्यानाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

मिशन शक्ति अभियान के तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी थानों में शुक्रवार से महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होगा। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के सिविल लाइंस सहित प्रदेश के 20 थानों में इस हेल्प डेस्क का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात तक सिविल लाइंस में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। खुद आईजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज जी तैयारियों का जायजा लेने गए। जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिले के प्रत्येक थाने में पहले से हेल्प डेस्क का संचालन होता था, जिसमें दो-दो महिला कर्मी मौजूद रहती थीं। अब शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत इसका नाम महिला हेल्प डेस्क तय किया गया है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को खुद मुख्यमंत्री प्रदेश के 20 थानों में ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मंडल मुख्यालयों और पुलिस कमिश्नर मुख्यालयों के 20 थानों में अलीगढ़ मंडल के सिविल लाइंस थाने का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को बृहस्पतिवार की देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा।


आयोजन के कोआर्डिनेटर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने बताया कि खुद आईजी पीयूष मोर्डिया और एसएसपी मुनिराज जी के निर्देशन में तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार सुबह से इस आयोजन में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व संभ्रांत लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed