फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM samuhik vivah held in the last week of March target of 1160 couples

Aligarh News: मार्च के अंतिम सप्ताह में होंगे सामूहिक विवाह, 1160 जोड़ों की शादी कराने का मिला लक्ष्य

Sun, 12 Mar 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 06:49 PM IST
सार

अलीगढ़ के सभी विकास खण्डों में 60-60, नगर पालिका परिषद अतरौली व खैर समेत सभी नगर पंचायतों में 20-20 जोड़ों, जिला पंचायत द्वारा 80 जोडों,  विकास खण्डों में 720 व नगर निकायों में 360 जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है। 

विज्ञापन
CM samuhik vivah held in the last week of March target of 1160 couples
सामूहिक विवाह प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होंगे, जिसके लिए इस बार अलीगढ़ को विकास खण्डों व नगर निकायों को 1160 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन


सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत माह मार्च के अन्तिम सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य 1160 जोड़ों के सापेक्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है। इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र जोडों के पंजीकरण कराते हुए आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदकों व जोडों की सूची प्रत्येक दशा में 17 मार्च तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। 
विज्ञापन


जनपद के सभी विकास खण्डों में 60-60 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। नगर पालिका परिषद अतरौली व खैर समेत सभी नगर पंचायतों में 20-20 जोड़ों एवं जिला पंचायत द्वारा 80 जोडों का विवाह कराया जाएगा। विकास खण्डों में 720 व नगर निकायों में 360 जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed