{"_id":"63179ff4992ca416f33630f1","slug":"cm-s-visit-may-happen-after-ganesh-visarjan-aligarh-news-ali29980416","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गणेश विसर्जन के बाद हो सकता है सीएम का दौरा, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गणेश विसर्जन के बाद हो सकता है सीएम का दौरा, तैयारियां जोरों पर
Wed, 07 Sep 2022 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री गणेश विसर्जन के बाद अलीगढ़ आ सकते हैं। इसको लेकर जिले में तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि सीएम अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी परियोजना के हैबिटेट सेंटर के साथ-साथ कुछ सड़कों का भी लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्टेज बनकर हुआ तैयार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं, मगर अभी तक यह साफ नहीं है कि उनका दौरा कब होगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री गणेश विसर्जन के बाद अलीगढ़ आ सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर चार जगह हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान वे स्मार्ट सिटी परियोजना के हैबिटेट सेंटर के साथ-साथ कुछ सड़कों का भी लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभी तक की तैयारियों के अनुसार, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए हैबिटेट सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसे तैयार किया जा रहा है। इस भवन में तालाब, हरियाली, सौर ऊर्जा से संचालित संयंत्र, नृत्य संगीत प्रसाद केंद्र, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, स्मार्ट सिटी कार्यालय, मेयर कार्यालय, सीसीटीवी कमांड कंट्रोल सेंटर, पिंक रूम आदि हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एएमयू से घंटाघर तक और एएमयू सर्किल से कलेक्ट्रेट तक रोड का निर्माण भी पूरा हो गया है। संकेत हैं कि इन दोनों सड़कों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराया जा सकता है। इसके अलावा, उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय कैंपस, डिफेंस कॉरिडोर परिसर व गभाना की अटल आवासीय योजना परिसर में जाने के भी संकेत हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते तीनों जगहों पर हेलीपैड बनाने की तैयारी है। वहीं, इस तरह की भी तैयारी है कि मुख्यमंत्री को इन तीनों जगहों का ऑनलाइन मुआयना कराया जाए। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम गणेश विसर्जन के बाद मिलने के संकेत हैं। उसी के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।