फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM asked Hathras MP, are you not aware?

अलीगढ़ः सीएम ने हाथरस सांसद से पूछा, क्या आपको जानकारी नहीं है?

Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
CM asked Hathras MP, are you not aware?
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच से पंडाल का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी सांसद, विधायक एवं प्रमुख नेताओं का फीडबैक लेकर पहुंचे थे। कई नेताओं के पास तो उनके सवाल का ठीक-ठीक जवाब नहीं था।
विज्ञापन

14 सितंबर को लोधा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पहुंचे थे। उन्होंने सांसद, विधायकों के अतिरिक्त पार्टी नेताओं से भी तैयारी के संबंध में जानकारी ली। सवाल सुनकर नेताओं को अहसास हो गया था कि मुख्यमंत्री पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर दिलेर से मुख्यमंत्री ने पूछ लिया कि आप बताइए कितने लोग आ रहे हैं। सांसद हड़बड़ी में बोल दिए कि 500 बसें आएंगी। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपको जानकारी नहीं है क्या? मुख्यमंत्री ने आगाह कर दिया कि ध्यान रखिएगा। प्रधानमंत्री पूछेंगे।
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह से पूछा कि आप शिक्षक एमएलसी हैं। आपका क्षेत्र व्यापक है। शिक्षकों के साथ बैठक की या नहीं। बस से कितने शिक्षक पहुंचेंगे। सांसद सतीश गौतम एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से भी तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि एटा बाबूजी की कर्मभूमि है। आप वहां के सांसद हैं। वहां के विधायकों के संपर्क में रहें। कहा कि प्रधानमंत्री के सामने अलीगढ़, हाथरस एवं एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद का नाम आएगा। सभी लोग जिम्मेदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नेताओं से यह भी पूछ लिया कि कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर एवं शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा किधर हैं। किसी के पास जवाब नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह किलोमीटर के दायरे के गांवों पर अधिक जोर दिया। सभी विधायक एवं पदाधिकारियों से पूछा कि विधान सभा क्षेत्र से कितनी बसें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सह प्रदेश प्रभारी संजीव चौरसिया, सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, आरपी सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, एमएलसी जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, शिव नारायण शर्मा, निखिल माहेश्वरी, मीना कुमारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed