Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clues related to earlier conversions being found in AMU

UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मिल रहे धर्मांतरण से जुड़े सुराग, कैंपस में जांच एजेंसियों ने डाला डेरा

Fri, 14 Jul 2023 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

हालांकि कोई अधिकारिक रूप से कुछ नहीं बता रहा। मगर जानकारी मिल रही है कि टीमों को पूर्व में हुए धर्मांतरण को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। ताजा किसी तरह की गतिविधि के साक्ष्य अभी तक नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Clues related to earlier conversions being found in AMU
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एएमयू के पूर्व छात्र सौरभ उर्फ अब्दुल्ला की गाजियाबाद में धर्मातरण रैकेट सरगना के रूप में हुई गिरफ्तारी के बाद एएमयू एजेंसियों के रडार पर है। अलग अलग टीमों ने यहां डेरा डाल रखा है और अंदरखाने हर पहलू पर जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार इसी कड़ी में अब तक जो सामने आया है, उससे साफ हो रहा है कि पूर्व में हुए धर्मांतरणों के कुछ सुराग मिले हैं। मगर ताजा कोई तथ्य नहीं मिला है। पुराने घटनाक्रमों को लेकर एजेंसियां कुछ लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में भी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद रैकेट के पकड़े जाने के बाद एएमयू प्रशासन ने जरूर यह साफ किया कि कैंपस में कोई धर्मांतरण नहीं हुआ। जो कुछ हुआ कैंपस के बाहर हुआ होगा, क्योंकि  सौरभ जिस नाम से दाखिल हुआ, उसी नाम से वापस घर गया। इसके बाद एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर व उनके आगरा में तैनात प्रोफेसर बेटे का नाम सामने आया। इसके बाद एजेंसियों ने यहां डेरा डाल रखा है। गोपनीय ढंग से सभी जांच चल रही है। पिछले कई सालों के रिकार्ड से लेकर अन्य तमाम गतिविधियों पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि कोई अधिकारिक रूप से कुछ नहीं बता रहा। मगर जानकारी मिल रही है कि टीमों को पूर्व में हुए धर्मांतरण को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। ताजा किसी तरह की गतिविधि के साक्ष्य अभी तक नहीं मिल रहे हैं। इसमें एएमयू के साथ साथ यूपी के अन्य जिलों से भी तार जुड़े हैं। अभी इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है। इस पर जिला पुलिस बस इतना ही कहती है कि नजर रखे हुए हैं। जो भी मदद मांगी जाएगी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed