फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clues found in the theft of Sangwan City

अलीगढ़ ः सांगवान सिटी की चोरी में मिले सुराग, पंजाब से जुड़ रहे तार

Wed, 18 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clues found in the theft of Sangwan City
महानगर के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र की सांगवान सिटी कॉलोनी में प्रदेश के एक उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान के मकान सहित दो घरों से हुई चोरी में पुलिस खुलासे के करीब है। इस चोरी के तार पंजाब से जुड़ रहे हैं। संकेत हैं कि अगले एक-दो दिन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगे और घटना का खुलासा कर दिया जाए। हालांकि अभी पुलिस पूरी जानकारी पर गोपनीयता बरत रही है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान यतेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से तिलौठी सासनी के रहने वाले हैं, और सांगवान सिटी में मकान बनाकर रह रहे हैं। 27 मार्च को दिनदहाड़े चोरों ने यतेंद्र व खुर्जा के रहने वाले होराम के मकानों से कीमती जेवरात व नकदी आदि की चोरी की थी। घटना के समय दोनों परिवार अपने-अपने घरों में नहीं थे। लाखों की चोरी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

दो माह से चल रहे प्रयास में पुलिस को अब बड़ा सुराग हाथ लगा है। खास बात है कि पुलिस अधिकारियों ने इस घटना में एक टीम सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खोजने में लगाई। इसमें एक संदिग्ध कार घटना से कुछ समय पहले और घटना के कुछ समय बाद सांगवान सिटी में घुसते व निकलते कैद हुई। इस कार का पीछा करते हुए टीम ने करीब 150 किमी रेडियस में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कई दिन के प्रयास के बाद टीम को यह मालूम हुआ कि कार सवार लोग हापुड़ से जुड़े हैं। इसके बाद हापुड़ में उन लोगों की पहचान का प्रयास तेज किया। इसी बीच पुलिस को एक लिंक मिला है, जो पंजाब से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह बेहद महत्वपूर्ण लिंक है। यह भी मालूम हुआ है कि चोरी करने वाले इस गिरोह में शामिल एक अपराधी पश्चिमी यूपी में एक हत्या के मामले में जेल चला गया है। इन दोनों लिंकों पर पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही किसी सफलता के संकेत हैं। इधर, इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा सुनील सिंह इतना ही कहते हैं कि अभी कोई ठोस आधार नहीं है। प्रयास जारी हैं। जो होगा, जल्द सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed