{"_id":"018d11d979b50038513a5c2451aa5de2","slug":"closed-politics-of-hate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद हो नफरत की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो नफरत की राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए।
हर्र्ष मंदर रविवार को छात्रों की गैर सरकारी संस्था द विंग्स ऑफ डिजायर के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम एएमयू पालीटेक्निक सभागार में आयोजित किया गया था।
पूर्व आईपीएस हर्ष मंदर ने कहा कि सारे मजहब एक हैं। किसकी इबादत करनी है और क्या पहनना या खाना है, इसकी आजादी सभी को है। सरकार के पास इच्छाशक्ति हो तो कोई फसाद नहीं हो सकता।
उन्होंने लोगों से मिल जुल कर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर हर्ष मंदर एवं एएमयू के सह कुलपति सैयद अहमद अली ने केक भी काटा। प्रो. जकिया सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वाती ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष समीर शेरवानी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। आयोजन सचिव सहर नफीस, आदिल सुहेल, माधुरी, नूर, सलीम, अजीम, उमर, आलिया, निदा, नवेद, अकदस, सरताज, आमिर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में एकता नाम से एक प्रोजेक्ट लांच किया गया।