फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleanliness is not the responsibility of only one society, but of all of us.

सफाई का जिम्मा केवल एक समाज का नहीं, हम सभी का

Wed, 27 Jul 2022 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is not the responsibility of only one society, but of all of us.
मोदी@20 कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सेल्फी लेतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
मोदी एट द रेट 20 कार्यक्रम में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के सेवा संकल्प का जिक्र कर सभी का आह्वान किया और कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सांसद, विधायक बनाना नहीं, बल्कि सांसद विधायक बनने के बाद जनता की सेवा करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जब खुद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होकर झाड़ू उठा सकते हैं और प्रयागराज में सफाईकर्मी भाइयों के पैर धो सकते हैं तो हम सफाई भी नहीं कर सकते। बस गंदगी फैली है, इसकी शिकायत कर देते हैं।
विज्ञापन

भाजपा व नरेंद्र मोदी के इसी संदेश व सोच का परिणाम है कि कोरोना काल में कोई भूख से न मरे, इसके लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की, जो आज भी जारी है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आबादी अधिक है। जनता और सरकार रथ के दो पहिये हैं। दोनों को एक साथ काम करना चाहिए। कोई समस्या नहीं आ सकती है। हां, अभी कुछ गड़बड़ियां हैं, मगर उन्हें भी धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर सह वक्ता वार्ष्णेय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विशन बहादुर, राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.चंद्रशेखर ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रमुख निर्यातक राजीव अग्रवाल ने की। मंच पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे, जबकि संचालक वैभव गौतम ने किया।
विज्ञापन

यूपी चुनाव में मोदी-भारत विरोधी ताकतें एकजुट थीं
उत्तर प्रदेश के हालिया चुनाव में विपक्षी चुनाव नहीं लड़ रहा था। मोदी और भारत विरोधी लोग यूपी में कमल खिलने से रोकना चाहते थे। मगर वे असफल रहे। उनका मानना था कि यूपी में कमल नहीं खिला तो 2024 में केंद्र में भी भाजपा की सरकार नहीं आ पाएगी। ये वह लोग हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार पसंद है, क्योंकि अब जो भ्रष्टाचार कर रहा है उस पर कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार मत करो तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। आज राहुल गांधी को ईमानदारी का रास्ता पसंद नहीं है। वह मोदी सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स को गब्बर सिंह टैक्स बताते हैं। ईडी उनको पूछताछ के लिए बुलाती है तो पूरी कांग्रेस पार्टी विरोध पर उतर आती है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी को सत्यता और इमानदारी पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब आतंकी हमले पर शिकायत करते थे, अब हम स्ट्राइक
पिछली सरकारों में जब भी देश में आतंकी हमले होते थे तो हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका जाकर शिकायत करते थे कि पाकिस्तान हमारे साथ ऐसा करा रहा है, मगर अब ऐसा नहीं। हम खुद अमेरिका की तरह पाकिस्तान की धरती पर चलने वाली आतंक की फैक्टरी पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर जवाब देते हैं। जैसे लादेन को मारा गया था।
स्वागत और आयोजन में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, बीएस पॉल, शिवनारायण शर्मा, मानव महाजन, संजय गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, प्रतीक चौहान, दया शर्मा, विनय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर, हवाई पट्टी पर विधायक बरौली ठा. जयवीर सिंह, शशि सिंह, सतेंद्रपाल सिंह, राजीव शर्मा एसजेडी, अनीता जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर लोधी, सौरभ चौधरी आदि ने स्वागत किया।
इन्होंने दिए ज्ञापन
इस मौके पर भाजपा पार्षद दल की ओर से गृहकर मुद्दे पर ज्ञापन दिया, जिसमें पुष्पेंद्र सिंह जादौन, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, दीपू शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा सहित तमाम पार्षद मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजीव वाल्मीकि, राजतिलक वाल्मीकि ने सफाईकर्मियों की निकायों में भर्ती के मुद्दे पर ज्ञापन दिया।

विनय ने सुरक्षा और पिस्टल वापस मांगी
हाल ही में हत्या के आरोप में बरी होने के बाद रिहा हुए युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की ओर से एक मांग पत्र मंच पर डिप्टी सीएम को दिया गया, जिसमें खुद को पूर्व में मिली हुई सुरक्षा और खुद का लाइसेंसी पिस्टल वापस मांगा गया। पत्र में कहा गया कि सीएए एनआरसी विरोधी उपद्रव में एक युवक की मौत का आरोप उस पर लगा। उस समय उसका लाइसेंस निरस्त कर हथियार जब्त कर लिया गया था और सुरक्षा भी वापस ले ली गई था, चूंकि वह बेहद संवेदनशील क्षेत्र में रहता है और पहले से और ज्यादा खतरा है। इस पर डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया।
- डिप्टी सीएम ने गिनाईं पीएम मोदी की ये उपलब्धियां -
- भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू कराकर 500 वर्ष की लड़ाई का अंत किया।
- विश्व में 21 जून को विश्व योग दिवस की शुरुआत, नेतृत्व क्षमता बताई।
- धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नारे को साकार कर दिखाया।
- रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय झंडा देख नहीं चलती थी भारतीय पर गोली।
- महिला सशक्तीकरण का ताजा उदाहरण द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed