फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clean the big drains with Pokeland machine in 72 hours

72 घंटे में बड़े नालों की पोकलैंड मशीन से कराएं सफाई

Wed, 16 Jun 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Clean the big drains with Pokeland machine in 72 hours
निर्धारित समय के अंदर नालों की सफाई नहीं होने से नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह नाराज हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 72 घंटे के अंदर शेष बचे बड़े नालों की सफाई पोकलैंड मशीन से कराने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरसात के पहले सभी नालों की सफाई की योजना थी। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने 15 जून तक सभी नालों की सफाई का निर्देश दिया था। अभी कुछ नालों की सफाई नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में मानसून की आहट को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने वर्चुअल मीटिंग कर नालों की सफाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई और 72 घंटे के अंदर शेष बचे नालों की सफाई का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने क्वार्सी बाईपास, एटा चुंगी बाईपास, कमालपुर बाईपास जाफरी ड्रेन, इगलास रोड बाईपास आदि में नालों की सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अधिकतर नालों की सफाई हो चुकी है। कुछ शेष रह गई है, उनकी सफाई तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। मामूली बारिश से महानगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कुछ मोहल्लों में तो लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है।

नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। सभी पार्षद वार्ड में 35 अधिकारी, 456 कर्मचारियों की 80 टीमें लगाई गई है। इसके साथ-साथ सभी नालों पर जाली की सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। महाप्रबंधक जल को सभी सीवर पंपिंग स्टेशन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और नियमित चलाने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed