फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Classes begin at AMU, but picketing continues

एएमयू में कक्षाएं शुरू, पर धरना जारी

Sun, 02 Feb 2020 12:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 02 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Classes begin at AMU, but picketing continues
कुलपति इस्तीफा को लेकर मार्च निकालती एएमयू छात्रा। - फोटो : neeraj
सीएए, एनआरसी, एनपीआर सहित वीसी व रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग को लेकर एएमयू में शनिवार को धरना जारी रहा। लेकिन कक्षाएं चलती रहीं। दोपहर में मार्च निकाला गया। प्लस टू गर्ल्स स्कूल और प्लस टू ब्वायज में कक्षाएं नहीं चलीं। वहीं, कैंपस में धीरे-धीरे माहौल अब सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन



शनिवार को प्लस टू गर्ल्स और प्लस टू ब्वायज में कक्षाएं नहीं होने की बात बताई गई। हालांकि इसके लिए शनिवार होना कारण बताया गया। दावा किया गया कि सोमवार से स्कूलों में भी पठन पाठन सुचारु हो जाएगा। इसके अलावा बाब ए सैयद पर धरना जारी रहा। दोपहर में चुंगी गेट से लेकर बाब ए सैयद तक एक मार्च निकाला गया। इसमें कुलपति और रजिस्ट्रार को हटाने की मांग की गई। शाम को धरने पर कुछ छात्रों ने छात्रों के साथ संवाद किया। 
विज्ञापन


एएमयू में माहौल खराब करने की साजिश.
जैसे जैसे एएमयू में माहौल सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है वहीं कुछ लोग हैं जो माहौल को खराब करना चाहते हैं। पहले यह बात फैलाई गई कि एएमयू में स्टाफ क्लब के पास गोली चली है। यह चर्चा बहुत तेजी से फैली। लेकिन जब प्राक्टर कार्यालय सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो गोली चलने की बात सही साबित नहीं हुई। जिन दो नकाबपोशों के घुसने की बात कही जा रही थी, वह एएमयू के छात्र ही थे। प्राक्टर प्रो. अफीफउल्लाह ने बताया कि उन्होंने भी गोली चलने की चर्चा सुनी। लेकिन जब जांच की गई तो बात निराधार निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed