{"_id":"677665979e7d4217cc0fb33e","slug":"clash-between-two-parties-in-saperabhanpur-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सपेरा भानपुर में पहले भी हो चुका है दोनों वर्गों में टकराव, गांव में सन्नाटा, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सपेरा भानपुर में पहले भी हो चुका है दोनों वर्गों में टकराव, गांव में सन्नाटा, पुलिस तैनात
Thu, 02 Jan 2025 03:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:38 PM IST
सार
दो पक्षों में टकराव कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार दोनों समाज के लोगों में टकराव हो चुका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तनातनी हो जाती है।
विज्ञापन
झगड़े के बाद पड़ताल करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज के सपेराभानपुर गांव में पहले भी जाटव और वाल्मीकि के बीच टकराव हो चुका है। करीब 12 साल पहले तो दोनों पक्षों के बीच होली पर संघर्ष हुआ था और इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी छोटी मोटी घटनाएं तो होती रही हैं। घटना के बाद से गांव की गलियों में सन्नाटा है और तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार दोनों समाज के लोगों में टकराव हो चुका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तनातनी हो जाती है। गांव में जाटव समाज की आबादी करीब 500 और वाल्मीकि समाज की 150 है। वाल्मीकि समाज के 20-25 घर हैं, इनमें कुछ लोग ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद से दोनों पक्षों के युवक फरार है। पुलिस उन्हें चिन्हित कर रही है। इस दौरान पथराव का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा जाटव समाज की बस्ती के बीच में है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि दूसरा पक्ष वहां तक कैसे पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि पथराव में प्रतिमा खंडित हुई है और उसकी जगह नई प्रतिमा लगवाई जा रही है। पुलिस घटना के हर पहलू को देखकर जांच पड़ताल कर रही है।