{"_id":"646f67ba435f06c869077b86","slug":"civil-services-pre-exam-on-28-may-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा 28 मई को, 10303 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा 28 मई को, 10303 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Fri, 26 May 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 03:21 AM IST
सार
सिविल सेवा की प्री परीक्षा 28 मई को दो पालियों में होगी। अलीगढ़ में 10303 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली 02:30 से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। आठ सेक्टर बनाकर वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को होगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जिले में 10303 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली 02:30 से 04:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
आठ सेक्टर बनाकर वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को प्रशासनिक एवं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत को पुलिस विभाग का नोडल प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर 26 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के जरिए रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमें सभी सेक्टर एवं मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन