फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Civil service ... Gonda's daughter-in-law got 386th rank

सिविल सर्विस... गोंडा की बहू ने पाई 386वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 12:43 AM IST
राजेश सिंह अमर उजाला अलीगढ़
अमर उजाला अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 05 Aug 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Civil service ... Gonda's daughter-in-law got 386th rank
अलीगढ़ की प्रतिभा को सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव छोटी बल्लम की बहू ने सिविल सेवा के घोषित परीक्षा परिणाम में 386वीं रैंक हासिल की है। वह मूलरूप से हल्द्वानी (उत्तराखंड) की निवासी हैं। मौजूदा समय में नोएडा की टीसीएस कंपनी में वह जॉब कर रही हैं जबकि पति चौ. सत्येंद्र सिंह जयपुर में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन




गांव छोटी बल्लम निवासी स्व. चौधरी महेंद्र सिंह की पुत्रवधू प्रतिभा सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में 386वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र को बड़ा तोहफा दिया है। उनके चयन की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिवार के साथ ही गांव वाले खुशी से झूम उठे। उनके देवर मनोज सिंह और देवरानी मुस्कान, सास गुलवीरी देवी ने खुशी जताई। गांव के प्रधान ओमवीर सिंह ठाकुर, अशोक सिंह, अनिल गोविल, ज्ञानेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि गांव आने पर प्रतिभा सिंह हमेशा सिर पर पल्लू (सिर को ढंककर) रखती हैं। 
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हल्द्वानी से पास की।


बीटेक आईआईटी रुड़की से अपने पति के साथ किया। उनके ससुर महेंद्र सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर थे। उनकी चाहत थी कि घर का कोई सदस्य आईएएस की परीक्षा पास करे। एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। प्रतिभा कहती हैं कि ससुर प्रेरित न करते तो शायद वह कभी सिविल सर्विस की यह परीक्षा पास न कर पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed