{"_id":"5f298d118ebc3e3cde30483a","slug":"civil-service-353rd-rank-of-shivam-of-iglas-iglass-news-ali240378326","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विस: इगलास के शिवम की 353वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विस: इगलास के शिवम की 353वीं रैंक
विज्ञापन
शिवम उपाध्याय।
- फोटो : IGLASS
मंगलवार को जारी सिविल सेवा के परिणाम में इगलास तहसील के गांव खिरसौली के मूल निवासी शिवम उपाध्याय ने 353वीं रैंक हासिल की है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में शिवम उपाध्याय ने उम्मीद जताई कि उनका चयन आईपीएस में होगा। सिविल सेवा की परीक्षा पास करने पर जहां उनके परिवार में खुशी की लहर है वहीं तमाम शुभचिंतक और गांव वाले परिवार वालों को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
खिरसौली ग्राम पंचायत के प्रधान रहे भगवती प्रसाद उपाध्याय के पुत्र विजय कुमार उपाध्याय आईईएस सेवा में हैं और गोवाहाटी रेलवे में चीफ इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। विजय कुमार के पुत्र शिवम उपाध्याय ने सिविल सेवा की परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है।
शिवम उपाध्याय ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई। इसके बाद जोधपुर आईआईटी में प्रवेश मिला। वहां टॉपर रहने पर कोलंबिया विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति पर भारत सरकार ने प्रशिक्षण के लिए भेजा। पिछले वर्ष उन्होंने आईआरएस की परीक्षा में 29वीं रैंक हासिल की थी जिसके बाद रेलवे में चयन हुआ और वह नासिक रेलवे में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी शिक्षा व सफलता के लिए अपने पिता व बाबा के साथ ही अपने परिवार को श्रेय दिया। कहा कि उनका चयन आईपीएस में हो जाएगा। उनके चयन की सूचना मिलते ही इगलास कस्बे के मास्टर कालोनी में बाबा भगवती प्रसाद उपाध्याय व चाचा लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय (ग्राम प्रधान), प्रभात उपाध्याय और योगेंद्र उपाध्याय को बधाई देने के लिए देररात तक लोग पहुंचते रहे।