फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City dirt, leased from encroachment, yet 100 numbers

शहर गंदगी, अतिक्रमण से पटा, फिर भी 100 नंबर

Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
City dirt, leased from encroachment, yet 100 numbers
विधायक संजीव राजा, सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत। - फोटो : Amar Ujala
शहर भले ही गंदगी, कूड़े के ढेर, अतिक्रमण, टूटी सड़कों और तमाम समस्याओं से जूझ रहा हो, लेकिन भाजपा नेताओं को ऐसा नहीं लगता है। उनका कहना है कि निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती का कार्यकाल ‘गोल्डन पीरियड’ रहा। यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि कल तक कई भाजपा नेता कट्टीघर और बदबू को लेकर शकुंतला भारती को समय-समय पर घेरते रहे हैं।
विज्ञापन


अब जब निकाय चुनाव होने को हैं, और मेयर के टिकट के लिए करीब 72 लोगों ने आवेदन किया है, ऐसे में शकुंतला भारती का समर्थन करना सवालों के घेरे में आता है। इसको लेकर मेयर टिकट के अन्य दावेदारों में हलचल भी मच गई है।
विज्ञापन


बुधवार को रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में आननफानन में महज आधा घंटे की पूर्व सूचना पर सांसद सतीश गौतम, नगर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने प्रेसवार्ता बुला ली। इन लोगों ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती का पांच साल का कार्यकाल गोल्डन पीरियड के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष वार्ष्णेय द्वारा लगाए गए पौधे को सावित्री वार्ष्णेय एवं शकुंतला भारती ने खाद-पानी देकर सींचा। शकुंतला भारती के पांच साल के कार्यकाल में अलीगढ़ में विकास की गंगा बहाई गई। इन नेताओं ने शकुंतला के पांच साल के कार्यकाल को 100 में से 100 नंबर दिए। कहा कि शहर में 315 करोड़ 76 लाख 37 हजार की धनराशि से निर्माण कार्य कराए गए। विकास, सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया।

शहर स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में अलीगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। आवासीय फ्लैट परियोजना स्काई टावर शुरू हुई। नकवी पार्क के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव पास हुआ। एलईडी लाइट स्थापित करने के मामले में अलीगढ़ प्रदेश का पहला शहर बना।


नगर निगम के अधिकारियों पर विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाये गए घपले के आरोप के संदर्भ में अनिल पाराशर ने कहा कि उसकी जांच चल रही है। शकुंतला भारती की गैर मौजूदगी के सवाल पर विवेक सारस्वत ने कहा कि वह मेयर पद टिकट की दावेदार हैं, इसलिए नहीं आईं। चुनाव में 50 से ज्यादा पार्षद जिताने का लक्ष्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed