फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CISF personnel drowns in drain

Aligarh News: सीआईएसएफ कर्मी की नाले में डूबकर मौत

Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
CISF personnel drowns in drain
हरदुआगंज तापीय परियोजना में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान की शुक्रवार रात नाले में गिरने से डूबकर मौत हो गई, उसकी दो माह पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी।
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट दिल्ली 331 नंद नगरी निवासी तरन पाल (40) पुत्र श्रीचंद्र सीआईएसएफ में आरक्षक पद पर तैनात थे और तीन साल से उनकी तैनाती हरदुआगंज परियोजना में थी। थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तरन पाल की दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक की ड्यूटी गेट नंबर एक के अंदर लगी हुई थी, शिफ्ट खत्म होने के बाद तरनपाल गेट पर थंब स्केनर लगाने नहीं आए तो साथियों ने उन्हें तलाश किया, करीब 9:30 बजे तरन का शव गेट के पास खुले नाले में पानी में पड़ा हुआ दिखाई दिया, साथी उसे निकाल कर आनन-फानन में परियोजना के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया गया। इसके बाद इसे सीएचसी जवां लाया गया, यहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

सूचना पर पुलिस और परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि तरनपाल ने पहली पत्नी से तलाक होने के बाद करीब दो माह पूर्व ही शादी की है, जो परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीआईएसएफ जवान की मौत का कारण पानी में डूबना आया है। परिवार के लोग शनिवार शाम उसके शव को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed