फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Churning on raising the names of both brothers in the murder of a taxi driver

Aligarh News: टैक्सी चालक की हत्या में दोनों भाइयों के नाम बढ़ाने पर मंथन

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Churning on raising the names of both brothers in the murder of a taxi driver
संघ शाखा के कार्यवाह नवनीत पर हमले में कानपुर के जिन दो भाइयों को जेल भेजा गया है, उनके मामले में कानपुर पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर कानपुर पुलिस ने टैक्सी चालक की हत्या की सही तरीके से जांच करते हुए उन्हें पकड़ा होता तो शायद यह घटना नहीं हुई होती। इधर, पुलिस अब इस मामले में बहुत जल्द चार्जशीट की तैयारी में है और कानपुर पुलिस भी हत्या व लूट के मुकदमे में इन दोनों भाइयों के गिरोह के अन्य साथियों पर चार्जशीट लगा चुकी है। इन दोनों के नाम शामिल करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस विषय में आशीष व उसके भाई राजू के खिलाफ जिला पुलिस की सूचना पर कानपुर पुलिस हरकत में आ गई है। अब जानकारी में आया है कि कानपुर के फजलगंज थाने में हमीरपुर सुमेरपुर के संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उनकी टैक्सी का चालक भगवानदास कानपुर के हॉस्पिटल में मरीज को लेकर आया था। वहीं से बदमाश उसे ले गए और हत्या कर गाड़ी लूट ली। हालांकि प्रारंभिक मुकदमा भगवान दास पर ही दर्ज हुआ था। शव मिलने पर कुछ लोगों को जेल भेजकर चार्जशीट दायर कर दी। अब इस मामले में आशीष व राजू के नाम बढ़ाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

टप्पल में शराब बिक्री पर दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर
टप्पल में अवैध शराब की बिक्री को लेकर मंगलवार को हुए प्रदर्शन को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में हल्का प्रभारी दरोगा संजीव कुमार को निलंबित करते हुए बीट सिपाही रविंद्र बघेल व सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ में सीओ खैर व इंस्पेक्टर टप्पल से जवाब तलब किया गया है। इस पूरे मामले की जांच भी एसपी यातायात को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टप्पल के भूढ़ा गांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा किया गया। इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने साफ कहा है कि अवैध शराब बिक्री की शिकायत व सूचना के बाद भी अपेक्षित सतर्कता न रखने व समय से सूचना संकलित न करना पुलिस लापरवाही दर्शाता है। इस पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश न लगा पाने पर हल्का प्रभारी एसआई संजीव कुमार को निलंबित किया है। बीट आरक्षी रविंद्र बघेल, आरक्षी सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया है। साथ में सीओ व इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
व्यापार मंडल मनाएगा स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की की बैठक इंदिरा मार्केट कार्यालय पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन की 50 वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाई जाएगी, जिसमें 24 दिसंबर को दीपोत्सव किया जाएगा। नगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि 24 दिसंबर को मंदिर और सार्वजनिक जगहों पर लाइटिंग की जाएगी।

इस मौके पर चेयरमैन मानव महाजन ने कहा अलीगढ़ के व्यापारियों को भी इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और व्यापारियों के संघर्ष करने वाले नेताओं की कुर्बानियों को याद किया जाना चाहिए। इस मौके पर विशाल भगत, सर्वेश चन्द वार्ष्णेय, राजीव सिंह, अनिल राज गुप्ता, मोहम्मद इनाम, विशाल भगत, सर्वेश चंद, विष्णु ठाकुर, विनोद बालाजी, उमेश वार्ष्णेय, अनूप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, रामजीलाल, धुर्वेश चन्द, विजय गुप्ता,विष्णु वार्ष्णेय,विवेक गुप्ता, शिव स्वरूप, मोहन सिंह चौधरी,भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed