फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Christmas fair taken out from Shishiapada Church

Aligarh News: शीशियापाड़ा चर्च से निकला गया क्रिसमस मेला

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Christmas fair taken out from Shishiapada Church
शीशियापाड़ा चर्च से क्रिसमस मेला में निकाली गई झांकी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के शीशियापाड़ा स्थित चर्च से रविवार को क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग शामिल हुए। मेला का उद्घाटन फादर जोनथन लाल ने प्रार्थना के साथ किया।
विज्ञापन

मेला चर्च से शुरू होकर रेलवे रोड, माल गोदाम तिराहा, गांधीपार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव तिराहा, सब्जी मंडी से होते हुए चर्च पर आकर संपन्न हुआ।
मेला में सबसे आगे दुनिया के पहले आदम और हव्वा की झांकी थी। ठीक पीछे प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकी चल रही थी। जिसमें प्रभु की मां मरियम और पिता यूसुफ थे । तीसरी झांकी में राजा का दरबार और अंतिम झांकी में संता क्लाज थे। शोभायात्रा में सबसे आगे फादर संतोष पांडेय, जॉन रोशन परेरा, यूसुफ दास, हैरीश यूसुफ, फादर मनीष, आर्यन जैकब, अमित सैमुअल, डेनिस मसीह आदि चल रहे थे । इस दौरान शेखर जीवन, पीयूष प्रकाश, जुगनू प्रकाश, डेनिस मसीह, विपिन मुंशी, दर्शन दीवान, राजकुमार का सहयोग रहा। शोभायात्रा समापन पर फादर जोनथन लाल के नेतृत्व में प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed