फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CHO on strike, 291 community health centers closed

Aligarh News: सीएचओ हड़ताल पर, 291 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बंद

Tue, 03 Sep 2024 06:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
CHO on strike, 291 community health centers closed
डिजिटल हाजिरी का विरोध और नौकरी में नियमित किए जाने की मांग को लेकर कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले के 291 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बंद हो गए। वहां किसी तरह का कामकाज नहीं हुआ। इससे ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। ग्रामीणों को उपचार कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को उपचार के लिए अप्रशिक्षित लोगों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश भर से सीएचओ लखनऊ पहुंच गए हैं। जिले के सीएचओ भी वहां गए हैं। प्रदेश भर में सीएचओ अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सोमवार से प्रदेश मुख्यालय पर धरना शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed