फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chirag Varshney became district topper in EWS category

जेईई एडवांस परीक्षा : ईडब्ल्यूएस वर्ग में चिराग वार्ष्णेय बने जिला टॉपर

Mon, 12 Sep 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chirag Varshney became district topper in EWS category
सरवर क्लासेस के छात्र चिराग वार्ष्णेय को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम रविवार दोपहर में घोषित हो गया। इस परीक्षा में ईडब्ल्यूएस वर्ग में अतरौली निवासी चिराग वार्ष्णेय ने 594वीं रैंक हासिल करके जिला टॉप किया। उधर, बच्चों के प्रदर्शन पर कोचिंग सेंटर के शिक्षकों की नजर रही। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के रोल नंबर से रैंक जानने में जुट गए।
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा के बाद परिणाम का छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे थे। रविवार को परिणाम घोषित होते हुए छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल से रोल नंबर को देखा। इनमें ज्यादातर विद्यार्थियों के चेहरे रैंक अच्छी न होने से लटक गए। कुछ के आंखों में आंसू आ गए, उन्हें परिजनों और शिक्षकों ने सांत्वना दी। जिनकी रैंक अच्छी थी, वह अपनी खुशी का इजहार करने कोचिंग सेंटर पहुंच गए, जहां शिक्षकों के साथ अपनी खुशियां बांटीं। शिक्षकों ने मुंह मीठा कराया और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शाम तक कोचिंग सेंटर में पार्टी चलती रही। ईडब्ल्यूएस वर्ग में चिराग वार्ष्णेय ने ऑल इंडिया में 594वीं रैंक हासिल की। उनके मोबाइल पर शुभकामनाओं के संदेश आते रहे।
विज्ञापन

पिता मंडी में मुनीम, बेटा बनेगा इंजीनियर
पिता रविंद्र कुमार वार्ष्णेय अतरौली की अनाज मंडी में मुनीम हैं, लेकिन अब उनका बेटा चिराग वार्ष्णेय इंजीनियर बनेगा। उन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 594 वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग ने जब अच्छी रैंक हासिल की, तब पिता रविंद्र कुमार की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे । चिराग ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार वालों को दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का कोई शेड्यूल नहीं था, लेकिन जो भी पढ़ता था, उसे रटता नहीं, बल्कि समझता था। उन्होंने कहा कि उनका सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। अगर रैंक के आधार पर यह ब्रांच नहीं मिलती है, तो उनकी दूसरी पसंद मैकेनिकल इंजीनियरिंग होगी। वह दूसरी बार जेईई एडवांस परीक्षा में बैठे थे, जहां उम्मीद के हिसाब से तो नहीं, लेकिन अच्छी रैंक आई है। उन्होंने 10 वीं की परीक्षा विजडम पब्लिक स्कूल और 12 वीं एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 93 फीसदी अंक हासिल करके पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed