फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children were taught to obey their parents and teachers.

Aligarh News: बच्चों को दी गुरु व माता-पिता की आज्ञा पालन की सीख

Fri, 01 May 2026 03:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Children were taught to obey their parents and teachers.
संघ के कार्यक्रम में मौजूद बालक। संवाद - फोटो : samvad
सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बाल कुंभ में योग, व्यायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण, जिला संघ चालक रामनिवास, कार्यक्रम अध्यक्ष जगवीर ने मां भारती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राज नारायण ने कहा कि देश की रज में राम और कृष्ण खेले कूदे हैं, जिन्होंने किशोरावस्था में बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया। यह कार्य वह इसलिए कर सके, क्योंकि वह अपने गुरु, माता और पिता की आज्ञा का पालन करते थे। संस्कारवान होने से उनकी शक्ति बढ़ी। हमें भी अपनी शक्ति को बढ़ाना है तो अपने पूर्वजों और अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीर हनुमान ने बचपन में ही सूर्य को मुंह में रख लिया था। ध्रुव और प्रहलाद ने अपने तपोबल से साक्षात भगवान के दर्शन किए। वीर हकीकत राय ने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। फतेह सिंह, जोरावर दीवार में चुनवा दिए गए, मगर अपने धर्म से नहीं डिगे। सभी को संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार की तरह स्वाभिमानी बनना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रचारक विश्व प्रताप, जिला कार्यवाह रामकरन सिंह, शारीरिक प्रमुख धर्मेंद्र, बौद्धिक प्रमुख नीरज, प्रचारक बजरंगी, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed