फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children tied security band, DM promised security

अलीगढ़ः बच्चों ने बांधा सुरक्षा बंधन, डीएम ने किया सुरक्षा का वायदा

Tue, 16 Nov 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children tied security band, DM promised security
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने उड़ान सोसाइटी द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 नवंबर तक मनाए जा रहे चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का सोमवार को बच्चों से सुरक्षा बंधन बंधवाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बच्चों से सुरक्षा का वादा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आप देश का भविष्य हो इसलिए आपकी सुरक्षा करना वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर दें। उन पर अपनी महत्वाकांक्षाओं का अनावश्यक बोझ न डालें। यह याद रखें कि प्रत्येक बच्चें में कोई न कोई यूनिक क्वालिटी अवश्य होती है। बस आवश्यकता है तो उसे सही दिशा प्रदान करने की।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर तक चलने वाले अभियान में बालकों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही गत वर्षों की भांति संस्था द्वारा इस वर्ष भी ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर लोगों में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता जगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसमें काउंसलिंग सत्र, सुरक्षा बंधन, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली आदि के माध्यम से बालकों को बाल अधिकार की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा बंधन बांधा गया। इसके साथ ही चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा अपर आयुक्त कंचन शरण, स्टेशन अधीक्षक, थाना जीआरपी, आरपीएफ, प्रेस क्लब, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, महिला थाना, डीसीआरबी, सहित अन्य विभागों में जाकर भी सुरक्षा बंधन बांधा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कुमार, चाइल्ड लाइन समन्वयक प्रदीप सिंह, टीम सदस्य नीलम सैनी, भारत सिंह, रेयान अहमद, देवी, रुचि सक्सेना, नासिर अली खान, मंजू कुमारी, रेखा सिंह, विवेक कुमार, जीशान खान, शबनम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed