बुधवार से कक्षा एक से कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित होने के विरोध में अलीगढ़ अभिभावक एसोसिएशन है। इसके खिलाफ एसोसिएशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। स्कूल खुलने से बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि वह कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
ये बात एसोसिएशन के प्रभारी अनुराग गुप्ता ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए स्कूल का खोलना न्यायसंगत नहीं है। एसोसिएशन इसका विरोध डीएम से दर्ज कराएगी। इसके बाद हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि स्कूल प्रबंधकों व उससे जुड़े लोगों के दबाव में आकर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कुछ समय के लिए बच्चों के हित को देखते हुए यह आदेश टाल दें। चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि बच्चों को स्कूल बुलाना खतरे से खाली नहीं है। एसोसिएशन ने ‘यह कान्हा है प्यारे हमारे, स्कूल न भेजें सरकार के सहारे’ का अभियान चलाया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन उमेश श्रीवास्तव, महामंत्री सुधीर वार्ष्णेय मौजूद रहे।