फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children explained traffic rules through drama

अलीगढ़ : नाटक के माध्यम से बच्चों ने यातायात नियम समझाए

Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children explained traffic rules through drama
सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना से बचाव व सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया। शुभारंभ मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। कक्षा 12 की विज्ञान की छात्रा काव्या गुप्ता ने सरस्वती वंदना की नाट्य प्रस्तुति दी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ अपने नाटक के माध्यम से पढ़ाया, जिसे देखकर अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

आरटीओ केडी सिंह गौर ने कहा कि विश्व के केवल दो प्रतिशत वाहन भारतवर्ष में हैं, जबकि दुर्घटनाओं में भारत का योगदान 11 प्रतिशत है। सड़क दुर्घटनाओं में प्रत्येक वर्ष अर्थव्यवस्था की तीन से पांच प्रतिशत की हानि हो जाती है, जो कि लगभग 1.5 लाख करोड़ से अधिक है। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग के महत्व को विजुअल प्रस्तुति के जरिए समझाया। इंडियन एलायंस ऑफ एनजीओ के अरुण श्रीवास्तव ने हेलमेट के प्रयोग की सलाह दी। यातायात पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने ने कहा कि चार साल से अधिक आयु के बच्चों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने वाहनों की फिटनेस पर ध्यान रखने का मंत्र दिया। अमन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी को शपथ भी ग्रहण कराई। इस मौके पर अरुण श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, चैतन्य हरि वार्ष्णेय, दीप्ति भारद्वाज, ऋचा खन्ना, कमलेश सिंह, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, महक सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed