{"_id":"61901ac07fc7006cc0700631","slug":"children-celebrated-children-s-day-city-office-news-ali2780876130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद कर बच्चों ने मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद कर बच्चों ने मनाया बाल दिवस
विज्ञापन
विजन ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद कर बच्चों ने बाल दिवस मनाया। विजन ग्लोबल स्कूल में डायरेक्टर (रि) मेजर रमेश चांद ने सभी बच्चों को बताया कि जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। यहां खेलकूद व भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या संध्या अग्रवाल मौजूद रहीं। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
सासनी गेट स्थित एसआरके इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेफरी शालिनी चौहान व राजीव चौहान ने बच्चों को योगा का महत्व बताया। स्कूल के चेयरमैन विकास चंद्र वार्ष्णेय, प्रिंसिपल ललिता वार्ष्णेय, वाइस प्रिंसिपल श्रद्धा दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। योगा में कृष्णा व भावना प्रथम, देव प्रताप व शालिनी द्वितीय, लव और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर कोच शमशाद मलिक, हिमांशु जैसवाल, कृष्णा राजपूत, अर्जुन चौधरी, मीशा सक्सेना, शिवम, नसरीन, नितीश, शुभम, अमित वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। यहां प्रधानाचार्य डॉ. नीलम शर्मा, मेघा गुप्ता, निर्मल उपाध्याय, बरखा वार्ष्णेय, नेहा शर्मा, वर्षा वार्ष्णेय, प्रिंसी वार्ष्णेय, खुशबू सक्सेना, मंजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।