{"_id":"65f70f0228ec5ffba8060ed2","slug":"children-accused-father-of-harassment-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप: मां मर गई, शराब पीकर पीटता है, नहीं रहना उनके साथ, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पर बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप: मां मर गई, शराब पीकर पीटता है, नहीं रहना उनके साथ, यह है मामला
Sun, 17 Mar 2024 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:11 PM IST
सार
बच्चों ने बताया कि उनकी मां का देहांत हो चुका है। पिता शराब पीता है और उनके साथ मारपीट करते हैं। वह किसी भी हालत में पिता के पास जाने से राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्टेशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ से ट्रेन में बैठकर तीन बच्चे खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर पहुंच गए। इन बच्चों को आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चों ने पिता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, चाइल्ड लाइन के सदस्य ने कहा कि बच्चों से काउंसलिंग के बाद सच्चाई का पता लगेगा।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नंद लाल मीना ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू में तीन नाबालिग बच्चे मिले। यह बच्चे दिल्ली की ओर जा रहे थे। इन बच्चों को स्टेशन पर उतार लिया गया। इन बच्चों में 14 साल की लड़की, 12 साल की लड़की और 10 साल के लड़के ने बताया कि वह घुड़िया बाग अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
शुरूआत में वह कुछ बता नहीं रहे थे और घर का मोबाइल नंबर भी नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद बच्चों ने बताया कि उनकी मां का देहांत हो चुका है। पिता शराब पीता है और उनके साथ मारपीट करते हैं। वह किसी भी हालत में पिता के पास जाने से राजी नहीं हुए। इस पर तीनों बच्चों को अब जिला बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य अमित कुमार और गुलिस्ता ने बताया कि 18 मार्च को तीनों बच्चों की काउंसलिंग कर पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन