फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child trafficking in Aligarh

बच्चे की खरीद-फरोख्त: तीन लाख लगाई नवजात की कीमत, ऑडियो-वीडियो वायरल, तीन अस्पतालों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 01 Jan 2025 11:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:06 AM IST
सार

वायरल ऑडियो और वीडियो में विष्णुपुरी के जीवन हॉस्पिटल, बरौला बाईपास स्थित मेराज हॉस्पिटल और मेलरोज बाईपास स्थित माही हॉस्पिटल का जिक्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
child trafficking in Aligarh
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अलीगढ़ जिले में कभी नवजात के अपहरण तो कभी उन्हें बदलने के मामले सामने आते रहे हैं। इस बार बच्चे को बेचने के लिए हो रही सौदेबाजी का मामला सामने आया है। इसके चार ऑडियो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नवजात की कीमत तीन लाख रुपये लगाई गई है। सीएमओ ने तीन अस्पतालों को नोटिस जारी कर एसीएमओ को मामले की जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


वायरल ऑडियो और वीडियो में विष्णुपुरी के जीवन हॉस्पिटल, बरौला बाईपास स्थित मेराज हॉस्पिटल और मेलरोज बाईपास स्थित माही हॉस्पिटल का जिक्र किया जा रहा है। जीवन हॉस्पिटल की नर्स माही हॉस्पिटल की नर्स से बात कर रही है। एक व्यक्ति को बच्चे की जरूरत है। जरूरत मंद व्यक्ति को नर्स का नंबर भी दिया गया। बातचीत में ढाई लाख रुपये चिकित्सक और 50 हजार रुपये खुद रखने की बात नर्स कह रही है। 
विज्ञापन


बरौला बाईपास स्थित हॉस्पिटल में चिकित्सक को भुगतान कर बच्चे को ले जाने के लिए कहा गया। यह भी उसे बताया गया कि बच्चे के माता-पिता का साइन किया हुआ पत्र चिकित्सक के पास है। उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा। जरूरतमंद ने लिखा पढ़ी कर बच्चे को गोद लेने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद बच्चा किसी और को बेच दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत सीएमओ से भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात की खरीद-फरोख्त की घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल कोई नोटिस नहीं मिला है।-डॉ. जयंत शर्मा, संचालक, ज्योति हॉस्पिटल

नवजात की खरीद-फरोख्त में जिस नर्स की संलिप्तता रही है। उसे नौकरी से निकाल दिया है। नवजात की खरीद-फरोख्त में नर्स का शामिल होना शर्मनाक है।-डॉ. कुलदीप, संचालक, माही हॉस्पिटल
गोद नामा के तहत बच्चा देने से उसकी मां घबरा गई थी। नवजात की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही थी, नियमानुसार बच्चे को गोद देने की बात कही गई थी।-डॉ. मेराज अली, मेराज हॉस्पिटल

नवजात के खरीद-फरोख्त के मामले का ऑडियो मिला है। इसमें तीन अस्पतालों का नाम सामने आया है। तीनों के संचालक को तीन जनवरी को कार्यालय में पहुंचकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसा न करने वाले अस्पताल पर कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश खत्री, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed