फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child theft gang caught in Aligarh

अलीगढ़ में पकड़ा बच्चा चोरी गैंग, पांच मासूम बरामद

Tue, 27 Jul 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Child theft gang caught in Aligarh
अलीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोर। - फोटो : CITY OFFICE
लापता बच्चों की तलाश में चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी के तहत रविवार रात महानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बच्चा चोर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पांच मासूम बरामद किए हैं। साथ में खरीदार व मध्यस्थ महिलाओं सहित इस रैकेट से जुड़े 13 अन्य लोग गिरफ्तार किए हैं। यह गैंग सड़क पटरियों के किनारे रहने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को चोरी कर उन्हें नि:संतान अमीर परिवारों में 50 हजार से लेकर लाखों रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पुलिस टीमें पूछताछ में जुटी थीं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी बाईपास की सरोज नगर कॉलोनी के पास झोंपड़ी डालकर घुमंतू जाति के लोहा पीटने वाले कुछ परिवार रहते हैं। एक परिवार की दो वर्षीय बच्ची शिवानी 22 जून की रात गायब हो गई। सुबह मां के जागने पर बच्ची के चोरी होने का शोर मचा। पिता की ओर से महुआ खेड़ा थाने में बच्ची चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी मामले में सूचना मिली कि बच्चा चोरी कर बेचने वाला गैंग सक्रिय है। इस पर एसएसपी ने सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम बनाकर गैंग के पीछे लगाया। रविवार देर रात टीम ने बौनेर तिराहे से बाइक सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम दुर्योधन, अनिल व शुभम बताए। उन्होंने इलाके में बच्चा चोरी के इरादे से घूमना स्वीकारा और रात में धनीपुर मंडी क्षेत्र के दो मकानों से पांच बच्चे भी बरामद कराए। तीनों ने स्वीकारा कि बच्चों को वे रुपयों के लाभ में ऐसे व्यक्तियों को बेचते हैं, जिनके संतान नहीं होती है। पिछले छह-सात माह में चोरी किए गए बच्चों के विषय में जानकारी दी। इनमें से दो बच्चे गाजियाबाद के साहिबाबाद से चोरी किए गए थे, जबकि तीन शहर के गांधीपार्क व महुआ खेड़ा क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने रातभर इस रैकेट के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया, जिसमें 13 अन्य महिला व पुरुष दबोचे गए। इनमें खरीदार, मध्यस्थ व इनके सहयोगी हैं। इस तरह कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इधर, बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस ने उन परिवारों को खबर देकर बुलाया, इस खबर पर उन परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। दोपहर तक पुलिस टीमें इस रैकेट के बदमाशों से पूछताछ व इनके अन्य साथियों की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले माह क्वार्सी बाईपास से बच्ची चोरी के मामले में लगी पुलिस टीमों ने ऑपरेशन खुशी के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सात माह पहले चोरी किए गए बच्चे भी मिले हैं। इनमें दो बच्चे साहिबाबाद से चोरी किए गए थे। अभी पूछताछ व जांच जारी है। कुछ अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। सफलता में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये किए गिरफ्तार अभियुक्त--
1- दुर्योधन पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगा नगर कालोनी रैंज हिल्स स्कूल के पीछे गांधीपार्क, मूल निवासी अनारपुर थाना मिरहची एटा।
2- अनिल पुत्र रामचंद्र सेक्टर 05 एमफोरयू सिनेमा हॉल के पास साहिबाबाद गाजियाबाद, मूल निवासी बजरिया गडरिया, सागर मध्य प्रदेश।
3- शुभम पुत्र रामखिलाड़ी हसायन हाथरस।
4- धर्मवीर उर्फ धोनी पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगा नगर गांधीपार्क।
5- आकाश पुत्र धर्मपाल निवासी धनीपुर टीचर कालोनी महुआ खेड़ा।
6- संजय गोयल पुत्र जयप्रकाश गोयल निवासी सोमना रोड खैर।
7- बबली पत्नी कुशलपाल गगानगर कालोनी गांधीपार्क।
8- नेहा पत्नी अशोक कुमार निवासी अहीरपाड़ा भीम नगर हरदुआगंज।
9- रश्मि पत्नी दुर्योधन निवासी गंगानगर कालोनी गांधीपार्क।
10- चांदनी उर्फ राजकुमारी पत्नी मोहल्ला रामपुर गभाना
11- अनीता पत्नी धर्मवीर उर्फ धोनी निवासी गंगानगर कालोनी गांधीपार्क।
12- रेखा देवी पत्नी सोनू कुमार निवासी जंहागीराबाद हरदुआगंज।
13- गुलफ्शा उर्फ गुल्लू पत्नी इशरार निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी
14- जाहिद पुत्र मो. साकिर निवासी हाथीपुल के पास देहलीगेट
15- रुखसार पुत्री निजाम निवासी सराय रहमान रसलगंज बन्नादेवी
16- हाजरा पत्नी मो. हसन निवासी शाहजमाल देहलीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed