फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child playing outside the house dies due to canter collision

Aligarh: घर के बाहर खेल रहे बच्चे की कैंटर की टक्कर से मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
सार

लहटोई गांव निवासी 3 वर्षीय बलराज पुत्र ब्रजेश कुमार रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी जवां की ओर से आए कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बलराज की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Child playing outside the house dies due to canter collision
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम लहटोई में अपने दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के बच्चे को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। हादसा होेते ही गाड़ी खड़ी कर चालक भाग निकला। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता ने कैंटर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


लहटोई गांव निवासी 3 वर्षीय बलराज पुत्र ब्रजेश कुमार रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी जवां की ओर से आए कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बलराज की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कैंटर चालक गांव लहटोई का ही निवासी मनोज चौहान पुत्र हरिज्ञान सिंह है जो गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की मौत से उसके माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed