{"_id":"614b770f8ebc3e038718140c","slug":"child-murder-case-city-office-news-ali2738947111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बच्ची हत्याकांड में कई करीबियों को वॉच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बच्ची हत्याकांड में कई करीबियों को वॉच कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पट्टी के गांव में आठ साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। अहम सवाल है कि आखिर उसे किसने और क्यों मारा। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। सबसे पहले पुलिस बच्ची के घर के आसपास के कुछ करीबियों को वॉच कर रही है। चूंकि बच्ची घर से कब निकलेगी, किस रास्ते जाएगी। ये किसी परिचित को ही पता हो सकता है। इसके अलावा घर से लेकर घटनास्थल तक के एक्टिव मोबाइल नंबरों की समरी तैयार की गई है। उसके अध्ययन के आधार पर संदिग्ध तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को हुई घटना में परिवार की ओर से किसी पर संदेह नहीं जताया गया है। बस यह कहा गया है कि किसी ने हत्या कर शव फेंका है और परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। पुलिस इस दृष्टि से इस घटना में कदम बेहद फूंक-फूंककर उठा रही है। चूंकि इसमें सियासी लोग भी परिवार के साथ खड़े हैं। इसलिए पुलिस जांच पर भविष्य में कोई सवाल न खड़ा होने पाए। इस बात को भी ध्यान में रखकर पुलिस काम कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ प्रशभन तैयार किए हैं। जिसके आधार पर मोबाइल सर्विलांस की मदद से सबसे पहले यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घर से लेकर घटनास्थल तक उस दरमियां कौन-कौन बच्ची के आगे पीछे या साथ रहा होगा। इसके बाद दूसरा सवाल ये है कि ऐसे कौन घर परिवार के करीबी हैं, जो ये जानते थे कि बच्ची अब निकल गई और किस रास्ते से जा रही है। इसी आधार पर जांच की दिशा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
गांव में टोह लेती घूम रही पुलिस
इस घटना को लेकर पुलिस के मन में एक सवाल साफ है कि घटना को गांव या किसी पड़ोसी गांव से ही किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। कोई बाहर से आकर घटना को अंजाम देकर नहीं गया है। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस की टीम गांव में टोह लेती घूम रही है। प्रयास किया जा रहा है कि कोई ऐसा इनपुट मिले, जिसकी मदद से आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
-अभी कुछ भी कहना बेहद जल्दबाजी होगा। बस हमारी टीमें लगी हुई हैं। मैं खुद नजर बनाए हुए हूं। एसपी देहात टप्पल में ही डेरा जमाए हुए हैं। हर संभव प्रयास है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी