फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child died due to the negligence of the electricity department

Aligarh News: बिजली विभाग की लापरवाही से गई थी बच्चे की जान, जांच रिपोर्ट में हुआ साबित

Tue, 24 Jan 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 09:04 PM IST
सार

अलीगढ़ में जवां के हैवतपुर सिया में 19 दिसंबर को 11केवीए लाइन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत के मामले में विद्युत महकमे की लापरवाही मानी है। इस मामले में मुआवजे की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
child died due to the negligence of the electricity department
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में जवां के हैवतपुर सिया में 19 दिसंबर को 11केवीए लाइन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक मयंक की मौत के मामले में विद्युत महकमे की लापरवाही मानी गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय अलीगढ़ शाखा की जांच रिपोर्ट में माना गया है कि विद्युत टीम ने लाइन का अनुरक्षण नहीं किया। जिससे जर्जर लाइन से बच्चे की मौत हुई। इस मामले में मुआवजे की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में मयंक के पिता कोमल सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में जेई मनोज व अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नियमानुसार विद्युत सुरक्षा निदेशालय अलीगढ़ शाखा द्वारा जांच की गई। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेजी है, जिसमें साफ कहा है कि इस विद्युत लाइन का अनुरक्षण यानि देखरेख/रखरखाव सही से नहीं हुआ। 
विज्ञापन


जिसके चलते लाइन जर्जर थी और तार टूटने से बालक की मौत हुई। इसके लिए संबंधित विद्युत टीम जिम्मेदार है। साथ ही मुआवजे की संस्तुति की गई है। इधर, पिता का आरोप है कि आज तक मुआवजा मिलने पर तो कोई बात नहीं हुई। उल्टा मुकदमा वापसी के लिए धमकी मिल रही है और कहा जा रहा है कि अगर बात नहीं मानी तो किसी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इस पर पिता ने अब अधिकारियों से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed