{"_id":"64ab11188a2c998e8500be68","slug":"child-died-due-to-drowning-while-bathing-in-pit-water-aligarh-news-c-210-1-sali1003-75-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गड्ढे में भरा था पानी, उसमें नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गड्ढे में भरा था पानी, उसमें नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत
Mon, 10 Jul 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:27 AM IST
सार
गांव निवासी ठाकुर दास का बड़ा बेटा नवीन (09) रविवार दोपहर साथियों के साथ घर से खेलने बाहर गया था। बरला रोड से करीब 200 मीटर दूर स्थित जयमाता ईंट उद्योग के पथवारे में बने गड्ढे में नहाने लगा। तभी अचानक नवीन पानी में डूब गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव परौरा में एक ईंट भट्ठे के पथवारे के गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी ठाकुर दास का बड़ा बेटा नवीन (09) रविवार दोपहर साथियों के साथ घर से खेलने बाहर गया था। बरला रोड से करीब 200 मीटर दूर स्थित जयमाता ईंट उद्योग के पथवारे में बने गड्ढे में नहाने लगा। तभी अचानक नवीन पानी में डूब गया। बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन जब तक बच्चे की मौत हो गई। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन