फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child changed in CHC, complaint lodged in police station

Aligarh News: सीएचसी में बच्चा बदलने का आरोप, प्रारंभिक जांच में नहीं हुई पुष्टि, पुलिस कर रही जांच

Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि 4 मार्च को मुनेश देवी प्रसव के लिए सीएचसी में अकेली महिला थी। शाम में ही प्रसव हुआ। उसी रात साढ़े 12 बजे एक अन्य महिला प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची। दोनों ही महिलाओं के लड़की हुई। 

विज्ञापन
Child changed in CHC, complaint lodged in police station
शिशु प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि महिला को लड़का हुआ था, उसकी जगह लड़की दे दी गई। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दो ही प्रसव हुए, उनमें दोनों में लड़की पैदा हुई थी।

विज्ञापन


गांव मुरवार निवासी मुनेश देवी पत्नी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ज्योति पत्नी सुखराम को सीएचसी में 4 मार्च की शाम करीब सात बजे प्रसव हुआ। स्टाफ ने पुत्र के जन्म लेने की सूचना दी, उन्होंने स्टाफ को शगुन भी दिया। अगले दिन बच्चा लेकर घर पहुंचे तो वह लड़का न होकर लड़की निकली। आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने ही बच्चा बदल दिया।
विज्ञापन


6 मार्च को शिकायत करने सीएचसी पहुंचे तो महिला चिकित्सक ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। 7 मार्च को परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी। सीएचसी सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन अडाना का कहना है कि ऐसा होना संभव नहीं है, फिर भी इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 4 मार्च को मुनेश देवी प्रसव के लिए सीएचसी में अकेली महिला थी। शाम में ही प्रसव हुआ। उसी रात साढ़े 12 बजे एक अन्य महिला प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची। दोनों ही महिलाओं के लड़की हुई। प्रसव के दो दिन बाद बच्चा बदलने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन महिला सीएचसी पर भर्ती रही, दाई ने उसे गलत सूचना दे दी, जिससे गलतफहमी हुई। उस समय तक महिला को प्रसव भी नहीं हुआ था। जिस समय प्रसव हुआ, उस समय कोई दूसरी महिला भर्ती नहीं थी। फिर भी तहरीर की जांच की जा रही है।-अमृत जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed