{"_id":"68a4b30d5b8b49da330eda5f","slug":"child-born-on-a-swing-at-a-fair-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मेले में झूला झूल रही महिला, 40 फीट ऊंचे झूले ने जैसे ही पकड़ी रफ्तार, हुई प्रसव पीड़ा, जन्मा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मेले में झूला झूल रही महिला, 40 फीट ऊंचे झूले ने जैसे ही पकड़ी रफ्तार, हुई प्रसव पीड़ा, जन्मा बच्चा
Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
सार
पूजा के बाद रात करीब 10 बजे शिवानी और परिवार के लोग झूले में बैठ गए। झूले ने रफ्तार पकड़ी तो वह घबरा गई और उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। झूले में ही उसने बच्चे को जन्म दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयगढ़ कस्बे में जाहरवीर मेेले में 18 अगस्त रात 40 फीट ऊंचे झूले पर बैठी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने झूले पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के साथ बैठे परिजनों और अन्य लोगों ने शोर मचाकर झूला रुकवाया, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार शिवानी पत्नी पूरन निवासी मानिकपुर 18 अगस्त रात नौ बजे परिवार के साथ मेला देखने के लिए आई। वह गर्भवती थी और प्रसव का समय भी नजदीक था। परिवार ने पहले जाहरवीर बाबा के दर्शन किए और चंदन चूरा लेपकर मन्नत मांगी। बताया जा रहा है कि महिला को पहला बच्चा होने वाला था और उसके लिए ही परिवार मन्नत मांगने आया था।
विज्ञापन
पूजा के बाद रात करीब 10 बजे शिवानी और परिवार के लोग झूले में बैठ गए। झूले ने रफ्तार पकड़ी तो वह घबरा गई और उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। झूले में ही उसने बच्चे को जन्म दिया और उसकी मौत हो गई। परिजन महिला को लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। फिलहाल महिला स्वस्थ है और परिजन उसे व नवजात का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल वार्ष्णेय ने बताया कि डर और झूला झूलने के दौरान झटके लगने की वजह ऐसा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव का समय नजदीक आने पर घूमने-फिरने, भारी काम करने और सीढ़ियां चढ़ने से भी मना किया जाता है। ऐसे समय में उन्हें आराम करना चाहिए, साथ ही चिकित्सीय परीक्षण भी कराते रहना चाहिए।