फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child and woman death due to severe heat

भीषण गर्मी से बच्ची और महिला की मौत

Wed, 10 May 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 10 May 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी का कहर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। इसके चलते मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती एक बच्ची और महिला की मौत हो गई। इस सीजन में गर्मी से मृत्यु होने का यह पहला मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी पर अलर्ट जारी कर दिया है। 
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बेड संख्या तीन पर सराय हकीम निवासी समीना (3) को गर्मी  के चलते बीमार होने के कारण भर्ती कराया गया था। उसका उपचार चल रहा था लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार गर्मी के चलते बन्ना देवी निवासी महिला लीलावती की हालत भी बिगड़ गई। उसे भी अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला तो पहले ही बीमार थी। गर्मी से तो उसकी हालत और बिगड़ गई। 
विज्ञापन


पारा 40 के पार ही रहेगा
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अभी तापमान में नरमी के कोई संकेत दिखायी नहीं दे रहे हैं। अधिकतम तापमान की बात करें  तो बुधवार को 42, गुरुवार को 42, शुक्रवार को 43, शनिवार को 44, रविवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। तापमान के इस मिजाज को देखते हुए सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि बचाव ही उपाय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की मांग बढ़ी
भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार कहते हैं कि अभी तक आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आ रही है। ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर रखवा दिए गए हैं जिससे वह हीट नहीं हों। लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को शहर में कई जगहों पर बिजली संकट रहा। बारहद्वारी पर 33 केवी सब स्टेशन पर मेंटीनेंस के काम के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सारसौल से जुड़े सब स्टेशनों और इससे जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेंटीनेंस के काम के चलते जमालपुर और सिविल लाइन के इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रही। 


गर्मी में सड़कों स्ट्रीट फूड से बचें
सड़कों पर बिक रहे कुछ  शीतल पेय गर्मी से राहत देने की बजाय लोगों को बीमार कर रहे हैं। इन दुकानों पर साफ सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़कों पर बिकने वाला गन्ने का रस, चाट  पकौड़ी आदि भी इस मौसम में सेवन करना जोखिम भरा हो सकता है। तस्वीर का दुखद पहलू यह है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की उदासीनता से इन स्ट्रीट वेंडरों पर कोई लगाम नहीं है। महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यशैली की लगातार शिकायतें मिल रही हैं लेकिन वह अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed