{"_id":"57e1968c4f1c1bf641a834be","slug":"chikungunya-four-dead-over-200-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया से चार मरे, 200 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया से चार मरे, 200 से अधिक बीमार
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बीमार
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया का जबरदस्त प्रकोप है। एक सप्ताह में अतरौली तहसील के गांव दाऊदगढ़ी में चार लोगों की चिकनगुनिया से मौत हो गई है। इसकी पुष्टि उनकी जांच रिपोर्ट से हुई है। मंगलवार को भी एक बच्चे की मौत हो गई। दो सौ से अधिक लोग मलेरिया, डेंगू सहित जबरदस्त बुखार से ग्रस्त हैं।
गांव में भय का माहौल पैदा हो गया है। मंगलवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। यह संविदाकर्मी दस दिन से हड़ताल पर थे।
अतरौली के गांव दाऊद गढ़ी में मंगलवार को गांव के बिजली मिस्त्री जुगेंद्र सिंह के चौदह साल के बेटे विशाल की चिकनगुनिया से मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। इससे पूर्व गांव के खुशहाली राम पुत्र कुंदन सिंह, उर्मिला देवी पत्नी वीरी सिंह, डंबर सिंह पुत्र खैम सिंह की मौत हो चुकी है। गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसमें लोग बुखार से पीड़ित न हों।
विज्ञापन
करीब 200 से भी अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के सुभाष पुत्र महाराज सिंह, ममता देवी पत्नी मुकेश, मीना पुत्री मुकेश, रामवीर पुत्र गनपत सिंह, जगवीर सिंह पुत्र प्यारेलाल, अमन कुमार पुत्र मुकेश कुमार, जितेंद्र पुत्र चंद्रपाल को चिकित्सकों ने चिकनगुनिया बताया है। चिकनगुनिया की दस्तक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
शहर में अब तक चिकनगुनिया के छह मामले प्रकाश में आए हैं। महापौर की बेटी उर्वशी चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज हॉस्टल की वार्डन, कॉलेज स्टाफ के राकेश कुमार, उनकी पत्नी बच्चे सहित चार लोगों को चिकनगुनिया हुआ है। विद्यानगर निवासी मनीष कुमार चिकनगुनिया से पीड़ित हैं।
‘गावं दाउद गढ़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। वह वहां जांच और उपचार के काम में जुटी है। इसके अलावा लोग सामान्य बुखार या किसी अन्य वजह को भी डेंगू या चिकनगुनिया मान ले रहे हैं। कुछ निजी नर्सिंग होम और निजी क्लीनिक मरीज से अपने हित पूर्ति के लिए खौफ फैलाने वाली बीमारियों को बता रहे हैं। इसी के चलते इस तरह की चर्चा का माहौल बना है। हमने जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर अलर्ट जारी कर दिया है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें’। - डॉ. रूपेंद्र गोयल, सीएमओ
ममता देवी पत्नी अर्जुन सिंह, संजय सिंह पुत्र भजनलाल, विनोद कुमार पुत्र जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह पुत्र नन्नू सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह, सर्वेश देवी पत्नी मुकेश, कांती पत्नी दिनेश कुमार, सुनीता पत्नी योगेंद्र सिंह, प्रियांशु पुत्र मुकेश, विमलेश पत्नी धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, टिंकू पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुबोध पुत्र चंद्रपाल सिंह, गिरीश पुत्र चंद्रपाल आदि का अलीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा गांव में करीब दो सौ मरीज बीमार हैं।