{"_id":"60997d778ebc3e136b587c07","slug":"chief-minister-yogi-may-soon-come-to-aligarh-city-office-news-ali262844282","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी जल्द आ सकते हैं अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी जल्द आ सकते हैं अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते जिले के लगातार बिगड़ रहे हालात व स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान वह धनीपुर ब्लॉक के चार गांवों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। अभी उनके आने की तिथि तय नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव में हुए चुनावी प्रचार के चलते कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। धीरे-धीरे यह गांव तक फैल गया। वर्तमान में हालात यह हैं कि औसतन 250 नये मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक-रुककर हो रही है। इससे मरीजों की मौत भी हो रही है। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता नहीं है।
दीनदयाल अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल जिले से लेकर शासन तक के अधिकारियों के सामने खुल चुकी है। कई भाजपा नेता भी सोशल मीडिया पर अव्यवस्थाओं को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन सीएम के निरीक्षण को लेकर खुलकर कुछ नहीं कह रहा है। लेकिन अंदरखाने तैयारी शुरू कर दी गई है।