फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister will inaugurate projects worth crores

मुख्यमंत्री करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Wed, 07 Sep 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate projects worth crores
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें हैबिटेट सेंटर के अलावा वाणिज्य कर कार्यालय, धनीपुर एयरपोर्ट, अलहदादपुर स्थित स्टेडियम, सांकरा पुल, गभाना के टमकौली में अटल आवासीय स्कूल, डिफेंस कॉरिडोर में कुछ इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट नगर, साथा चीनी मिल, चार फ्लाईओवर, फोरलेन सड़क, पीपी मॉडल पर बनने वाले सारसौल बस अड्डा के शिलान्यास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, क्वार्सी चौराहा, सारसौल व सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास के अलावा जिले की छठवीं तहसील के रूप में अकराबाद की भी घोषणा करने के साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बिजली, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सकते हैं। प्रशासनिक अफसर 50 लाख रुपये से अधिक की पूरी हुई उन परियोजनाओं की सूची तैयार कर रहे हैं, जिनका लोकार्पण होना है।
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के अलीगढ़ आने का अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं मिला है। आगमन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधूूरी पड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed