{"_id":"6015be0b8ebc3e5b9c3e5ae1","slug":"chief-minister-will-come-in-defence-corriodor-inaguration-city-office-news-ali2550444194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन में आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन में आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर तहसील के अंडला में बनने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी में अलीगढ़ आ सकते हैं। जिला प्रशासन इसको लेकर तैयारियों में जुट गया है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए अंडला में अब तक करीब 70 हेक्टेयर जमीन का बैनामा यूपीडा के पक्ष में हो चुका है। इस भूमि में 45.829 हेक्टेयर कृषि विभाग से ली गई है।
वहीं, अन्य को किसानों से लिया गया है। अभी किसानों से बैनामा कराने की प्रक्रिया चालू है। बताया जा रहा कि जल्द ही करीब 26 हेक्टेयर भूमि का बैनामा और किसानों से होने जा रहा है। अभी तक अधिग्रहण की गई भूमि को 14 कंपनियों को आवंटित करने का प्लान तैयार हुआ है। इन 14 में से 8 कंपनियों के पक्ष में प्रथम चरण में लीज डीड की तैयारी और भूखंड संख्या भी तय हो गई है।
इस वर्ष अप्रैल में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, इससे पहले मार्च में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान भूमि पूजन हो नहीं सकता। साथ ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की ओर से इस चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। इसके चलते उनके पास समय की कमी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा भी होनी है। इसमें शासन प्रशासन की व्यस्तता हो जाएगी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम के फरवरी में ही आने की संभावना जताई जा रही है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भूमि पूजन कराए जाने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
इन इकाइयों के लिए तय हुई भूमि
इकाई का नाम भूमि (हे. में) भूखंड संख्या
एलन एंड एलवन 8.00 02
पीबीएम इंड्रस्ट्री 0.40 03
नित्या क्रिएिशन 1.50 04
दीप एक्सपो 1.00 05
श्रीदा उद्योग 1.00 06
प्रिसिशन प्रोडक्ट 1.00 07
कोबरा इंड्रस्ट्री 0.25 10
वेरिवीन डिफेंस 0.50 12