फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister is keeping an eye on the poisonous liquor scandal: ADG

मुख्यमंत्री जहरीली शराब कांड पर खुद रख रहे नजर : एडीजी

Wed, 09 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is keeping an eye on the poisonous liquor scandal: ADG
जहरीली शराब कांड के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा, अनिल चौधरी आदि की गिरफ्तारी होने के बाद मामले की समीक्षा के लिए एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण मंगलवार को अलीगढ़ आए। उन्होंने अब तक की कार्रवाइयों की समीक्षा की और प्रगति के विषय में जानकारी की।
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री इस घटनाक्रम पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश है कि इस कांड के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए। साथ ही जिम्मेदार लोगों के साथ भी किसी तरह की रियायत न की जाए, चाहे वह कोई हो।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि इस पूरे मामले में एडीजी जोन आगरा राजीव कृष्ण ने चार टीमें गठित की गई थीं। एक टीम मामले की जांच के लिए गठित की गई थी। दूसरी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई थी। तीसरी टीम आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व अन्य संगत धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए और अदालत में मजबूत पैरवी के लिए गठित की गई थी। चौथी टीम शराब माफिया की संपत्ति को जप्त करके उनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ देने के लिए गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन ने मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी से इस मामले में अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी की। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनको विस्तार से मामले में अब तक की कार्रवाई के विषय में अवगत कराया।

एडीजी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि उनके इलाके में अवैध शराब को लेकर किसी प्रकार की गतिविधि तो नहीं हो रही है, क्योंकि अगर माफिया की गतिविधि को शुरू में ही कुचल दिया जाएगा तो वह बड़ा रूप धारण नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed